img-fluid

महबूबा मुफ्ती ने यासीन मलिक मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, रखी ये मांग

September 20, 2025

नई दिल्‍ली । पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (PDP chief Mehbooba Mufti) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखा (wrote letter) है। इसमें उन्होंने प्रतिबंधित जेकेएलएफ सुप्रीमो मोहम्मद यासीन मलिक (Yasin Malik) के खिलाफ मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है, क्योंकि मलिक ने हिंसा का रास्ता छोड़कर राजनीतिक जुड़ाव का रास्ता चुना है। मलिक को फरवरी 2019 में गिरफ्तार किया गया था। वह कई मामलों का सामना कर रहा है। इनमें 1990 में रुबैया सईद का अपहरण, रावलपोरा में भारतीय वायुसेना कर्मियों पर हमला और एनआईए की ओर से दर्ज 2017 के आतंकी-वित्तपोषण मामले शामिल हैं।


  • यासीन मलिक ने दावा किया कि वह हृदय और गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। मुफ्ती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैंने अमित शाह को पत्र लिखकर यासीन मलिक के मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखने का अनुरोध किया है। हालांकि मैं उनकी राजनीतिक विचारधारा से असहमत हूं, लेकिन हिंसा का त्याग करके राजनीतिक सक्रियता और अहिंसक असहमति का रास्ता चुनने के उनके साहस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’

    पत्र लिखकर क्या रखी मांग
    महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री को लिखे पत्र को अपने एक्स खाते पर भी पोस्ट किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने शाह को लिखे पत्र में कहा, ‘मैं आपके सम्मानित कार्यालय से यासीन मलिक के मामले की सहानुभूतिपूर्वक और तत्काल समीक्षा करने की अपील करती हूं। एक ऐसा नाम जो कभी प्रतिरोध का प्रतीक था, बाद में संयम का रास्ता चुना और अब जेल की दीवारों के पीछे खामोश है।’ मुफ्ती ने कहा कि मलिक में गहरा परिवर्तन आया है क्योंकि उन्होंने हिंसा का त्याग करके राज्य पर भरोसा जताया है।

    Share:

  • विवेक अग्निहोत्री पर बोले अनुराग कश्यप, 'नशेड़ी है या गंजेड़ी है…

    Sat Sep 20 , 2025
    मुंबई। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने साल 2007 में आई फिल्म दन दना दन गोल पर साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। विवेक अग्निहोत्री ने इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप को नशेड़ी बताया था। अनुराग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved