
महिदपुर। महिदपुर के चौराहे पर लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को दुरुस्त करने का ज्ञापन दिया गया है। परिसंघ के जिलाध्यक्ष जे.के. मालवीय ने दोनों ही जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पूर्व में भी महिदपुर तहसील के अधिकांश संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व भी इसी मांग को रखा गया था। पत्रों के माध्यम से अवगत करवाया गया था जिसके बाद भी आज दिनांक तक मांग पूरी नहीं हुई है। परिसंघ ने मांग की है कि 10 अप्रेल के पूर्व प्रतिमा दुरुस्त करवाई जाए अन्यथा संगठन स्वयं के व्यय पर प्रतिमा को ठीक करवाने हेतु प्रतिबद्ध है। मांग पत्र सौंपते समय परिसंघ के जिलाध्यक्ष जे.के.मालवीय, रमेश देवड़ा, गोकुल चौहान, सुरेश डामेचा, महेन्द्र दावरे, संतोष नागदिया आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी परिसंघ के जिलाध्यक्ष जे.के. मालवीय ने दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved