img-fluid

एक ही रात में 4 डिग्री उछला पारा

January 20, 2023

26 से फिर लौटेगी ठंड
24 घंटों में दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी
दिन का तापमान भी 3 डिग्री बढ़ा, अगले कुछ दिन ठंड से मिलेगी राहत
इन्दौर। शहर के मौसम (weather) में कल से एक बार फिर बदलाव हुआ है। दिन में तापमान (temperature) में थोड़ी बढ़ोतरी के बाद रात (night)  को मौसम बिलकुल बदल गया और रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़त देखी गई। यह राहत अगले कुछ दिन बनी रहेगी, वहीं 26 से एक बार फिर ठंड (cold) का असर देखने को मिलेगा।


कल दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन परसो की अपेक्षा 3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होने के साथ ही परसो रात दर्ज तापमान से करीब 4 डिग्री ज्यादा था। यानी 24 घंटों में ही दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम वैज्ञानिकों (meteorologists) ने बताया कि परसो से ही शहर में चलने वाली हवा का रुख उत्तरी से बदलकर पूर्वी हो चुकी है, वहीं इसकी गति में भी कमी आई है। इसके कारण तापमान में गिरावट आई है, क्योंकि उत्तरी हवाएं उत्तर भारत की ओर से ठंड को भी अपने साथ लाती हैं। कल दिन में कुछ समय के लिए हवा की गति 20 कि.मी. तक पहुंची।

Share:

  • 1 अप्रैल से सरकारी विभाग में नहीं चलेंगे 15 साल पुराने वाहन

    Fri Jan 20 , 2023
    केंद्र सरकार ने जारी किया फाइनल नोटिफिकेशन, 15 साल पुराने हो चुके वाहनों को करना होगा स्क्रैप अगले चरण में सभी कमर्शियल और निजी वाहनों के लिए भी लागू होंगे ऐसे ही नियम, 15 साल के बाद बंद होगा रजिस्ट्रेशन रिन्युअल इंदौर, विकाससिंह राठौर। देश में सडक़ों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और प्रदूषण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved