ग्वालियर। जुलाई माह आधा बीत चुका है, लेकिन ग्वालियर में झमाझम बारिश (heavy rain in gwalior) की बजाय बार-बार लू की स्थिति बन रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर जबरदस्त उछाल के साथ 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया, जो औसत से छह डिग्री सेल्सियस (°C) अधिक है। इससे पहले शहर में छह से आठ जुलाई तक भी तीन दिन लू की स्थिति बनी थी।
मानसून की बेरुखी अब अखरने लगी है। जून माह लगभग सूखा गुजर जाने के बाद उम्मीद थी कि जुलाई में झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलेगा, लेकिन हल्की फुल्की बौछारों के एक दो दौर के बाद बारिश थम गई। बारिश नहीं होने के कारण किसान भी हताश होने लगे हैं। विशेषकर बोवनी कर चुके किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इसके साथ ही तापमान बढऩे से गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 60 ्रप्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है, जबकि शाम को हवा में नमी 40 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी सामान्य से 29 प्रतिशत कम है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved