
नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणनाओं (Astrological Calculations) के अनुसार वर्ष 2026 में बुध ग्रह (Mercury Planet) कुंभ राशि (Aquarius) में गोचर के दौरान दो बार अस्त और उदित होंगे। 10 फरवरी 2026 को बुध का उदय होगा, इसके बाद 28 फरवरी को वे अस्त की स्थिति में चले जाएंगे। फिर 13 मार्च 2026 को दोबारा उदित होंगे। फरवरी और मार्च का यह समय बुध की बदलती स्थिति के कारण खास माना जा रहा है।
सामान्यतः किसी ग्रह का अस्त होना उसकी प्रभाव शक्ति में कमी का संकेत देता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग मानी जा रही है। कुछ राशियों के लिए बुध का यह परिवर्तन राजयोग जैसे फल, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
मिथुन राशि
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका प्रभाव सबसे ज्यादा आप पर दिखाई देगा. इस दौरान आपका आत्मबल मजबूत रहेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. अटके हुए काम धीरे-धीरे पटरी पर आएंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी संवाद शैली आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकती है. परिवार के ससुराल पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति को संतुलित करने वाला रहेगा. आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं. यदि निवेश करने का विचार है तो 13 मार्च के बाद कदम उठाना शुभ रहेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है. व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे . समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह समय हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. भाई-बहनों का साथ मिलेगा और छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलने से आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved