
मेक्सिको सिटी: लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको में माया सभ्यता का एक रहस्यमय विशाल मास्क मिला है। यह मास्क इंसान के आकार का है और बताया जा रहा है कि करीब 2300 साल पुराना है। इस मास्को मेक्सिको के युकातान राज्य से बरामद किया गया है। इस मास्क को बिल्डिंगों में इस्तेमाल किए जाने वाले संगमरमर से बनाया गया है। माना जा रहा है कि यह मास्क किसी अज्ञात देवता या किसी संभ्रांत व्यक्ति का है।
इस विशाल मास्क की खोज वर्ष 2017 में उकन्हा पुरास्थल पर हो गई थी लेकिन पुरातत्व विशेषज्ञ अभी तक कड़ी मेहनत से इसे फिर से बहाल करने में जुटे हुए थे। मैक्सिको के नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री ने एक बयान जारी करके कहा कि संगमरमर के चूने से बना यह मास्क किसी इंसान का प्रतिनिधित्व करता है जो कोई देवता हो सकता है या सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved