मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) लगातार सलमान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं सलमान हाई सिक्योरिटी के बीच अपना वर्क कमिटमेंट पूरा करने में लगे हुए हैं। ऐसे में पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अपने गानों की कुछ लाइनों को सलमान के लिए डेडिकेट किया। वहीं अनूप जलोटा ने इंटरव्यू के दौरान सलमान को माफी मांगने की सलाह दी।
क्या बोले अनूप जलोटा?
अनूप जलोटा ने दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरा सलमान से एक छोटा-सा अनुरोध है कि वह बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांग लें और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें। मुझे यकीन है कि वे उनकी माफी स्वीकार करेंगे। सलमान को जाना चाहिए और फिर बिना किसी डर के जिंदगी जीनी चाहिए… ये मामले को और कॉम्प्लेक्स करने का समय नहीं है। चाहे उसने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए। झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved