img-fluid

बस में ठूंसे गए मंत्री-विधायक, राष्ट्रपति मुर्मू के उत्तराखंड स्वागत के मौके पर निकली भारी भड़ास

November 03, 2025

नई दिल्‍ली । महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) का रविवार को उत्तराखंड आगमन(Arrival in Uttarakhand) हुआ। उनका देवभूमि (Devbhoomi)में भव्य स्वागत(grand welcome) किया गया। राष्ट्रपति आज से देहरादून में शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इस बीच रविवार को एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे मंत्री-विधायकों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। इससे वे काफी नाराज नजर आए।


  • उत्तराखंड में एक बार फिर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच प्रोटोकॉल विवाद सामने आया है। ताजा मामला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन से जुड़ा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचे विधायकों और सांसदों को अधिकारियों के रवैये का सामना करना पड़ा।

    अधिकारियों की मौज, विधायकों को बस में ठूंसा

    सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जहां विधायक और सांसदों को बस में बैठाकर विशेष विमान तक ले जाया गया, वहीं वरिष्ठ अधिकारी अपने वाहनों से सीधे एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर गए। इस घटना से नाराज जनप्रतिनिधियों ने मौके पर ही अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत दर्ज कराई।

    घटना की पुष्टि खुद प्रदेश के प्रोटोकॉल मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उधर, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी इस मामले नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अधिकारियों की सरकार होती है।

    Share:

  • MP : खंडवा में मदरसे से 19 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

    Mon Nov 3 , 2025
    खंडवा. मध्य प्रदेश (MP) के खंडवा (Khandwa) जिले में रविवार को पुलिस (Police) ने एक मदरसे (madrasa) से करीब 19 लाख रुपये के फर्जी नोट (Fake currency) बरामद किए हैं. पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मदरसे में नोटों के बंडल दिखाई दे रहे थे. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved