
जयपुर । विधायक अभिमन्यु पूनिया (MLA Abhimanyu Punia) राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajasthan Youth Congress) के प्रदेशाध्यक्ष (State President) निर्वाचित हुए (Elected) । लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है। संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि सुधींद्र मूंड और यशवीर सिंह सूरा कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने चुनाव परिणाम का ऐलान किया और नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष को बधाई दी। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए पिछले साल दिसंबर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो तीन महीने तक चली। मई 2023 में मतों की गणना हुई, जिसमें सर्वाधिक वोट अभिमन्यु पूनिया को मिले थे। बाद में साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई और अब फाइनल चुनाव परिणाम जारी किया गया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved