img-fluid

इस साल भारत पर मेहरबान रहेगा मॉनसून, जानिए मौसम वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

April 14, 2022

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने मानसून 2022 को लेकर बड़ी जानकारी दी है, यह महत्वपूर्ण जानकारी आम लोगों से लेकर किसानों तक के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग (weather department) ने कहा है कि  इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून (south west monsoon) के मौसम के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह बारिश 1971-2020 की अवधि के 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत (LPA) का 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत होगी। इससे पहले, मौसम विभाग Indian Meteorological Department ने 1961-2010 की अवधि के दौरान 88 सेमी बारिश की भविष्यवाणी की थी। इस बार जून से सितंबर के दौरान 868.6 मिमी होगी जबकि पहले यह 880.6 मिमी थी। यानी माने तो बारिस इस बार सही समय पर होगी।


सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की संभावना 
प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भाग, मध्य भारत, हिमालय की तलहटी और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में  सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ला नीना का असर भी दिखेगा।

पूर्वोत्तर भारत में कैस रहेगा बारिश का हाल
पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिणी प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बता दें कि 2021 में, जून से सितंबर तक चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान देश में सामान्य” वर्षा हुई। यह लगातार तीसरा वर्ष था जब देश में सामान्य या सामान्य से ऊपर की श्रेणी में बारिश दर्ज की गई। 2019 और 2020 में बारिश सामान्य से अधिक रही।

Share:

  • क्राइम ब्रांच ने डीलिंग कर एक और हथियार तस्कर को दबोचा

    Thu Apr 14 , 2022
    दस पिस्टल सहित एक दर्जन जिंदा राउंड बरामद, पुराने आरोपियों की निशानदेही पर की गई गिरफ्तारी भोपाल। क्राइम ब्रांच ने ग्राहक बनकर एक हथियार तस्कर से डीलिंग की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब पांच देशी पिस्टल और 6 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। बदमाश को जाल बिछाकर रविवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved