
लखनऊ | उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aadityanath) के शासनकाल (Reign) में 2017-18 से 2020-21 तक एक अरब (1 billion) से अधिक पौधे (Plants) लगाए गए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, राज्य में जलवायु परिवर्तन शमन, स्वच्छ हवा और कार्बन सिक्वेस्ट्रेटिग के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हरित अभियान चलाया गया है।
सरकार द्वारा किए गए वृक्षारोपण साल 2017-2018 में सरकार ने 5.71 करोड़ पौधे लगाए जबकि 2018-2019 में लगाए गए पौधे 11.77 करोड़ थे।
2019-2020 में लगाए गए पौधों की संख्या 22.59 करोड़ और अगले वर्ष 25.97 करोड़ थी। इस वर्ष वृक्षारोपण का लक्ष्य 30 करोड़ है जो बढ़कर 95.94 करोड़ हो गया है।
विभागीय वृक्षारोपण के अलावा, नागरिकों और किसानों ने भी इस अभियान में योगदान दिया है और पिछले पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं, जिससे एक अरब से अधिक वृक्षारोपण हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved