
डेस्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार (11 जनवरी) को कहा कि देश में 22 मिलियन से अधिक बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. उन्होंने मुस्लिम देशों द्वारा लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की तत्काल आवश्यकता पर भी बल दिया.
रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में दो दिवसीय ‘मुस्लिम समुदायों में लड़कियों की शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: चुनौतियां और अवसर’ के उद्घाटन पर बोलते हुए शरीफ ने कहा कि मुस्लिम समाज में लड़कियों को शिक्षा हासिल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है.
इस दौरान पीएम शहबाज ने कहा, “आने वाले समय में लाखों युवा लड़कियां कई सेक्टर में योगदान देने के लिए तैयार हैं. लड़कियों को शिक्षा से वंचित करना, उनकी आवाज और पसंद को नकारने के समान है. ये उज्ज्वल भविष्य के अधिकार से भी वंचित करने के जैसा है. लड़कियां अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकाल सकती हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान भी दे सकती हैं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved