इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कोरोनो वायरस की संख्या पिछले 24 घंटों में 782 नए मामलों के बाद 282,645 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घण्टों में सात लोगों की मौत हुई हैं, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या यहां 6,052 तक पहुंच गई है।
इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 258,099 मरीज इस घातक कोरोना बीमारी से उबर चुके हैं। अब देश में वर्तमान में 18,494 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के सिंध में सबसे अधिक 122,759, रोगियों की संख्या दर्ज की गई। इसके बाद पंजाब में 94,040, खैबर-पख्तूनख्वा में 34,432, इस्लामाबाद में 15,182, बलूचिस्तान में 11,821, गिलगित-बाल्टिस्तान में 2,287 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर ( पीओके) 2,124 मामले हैं। पाकिस्तान में अब तक 2,079,333 कोविड-19 टेस्ट किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved