
इंदौर। एक बहू ने अपने सास-ससुर के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाकर जालसाजी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि सास-ससुर ने बेटे की मौत होने के बाद उसे अविवाहित बताते हुए उसके प्लाट और अन्य संपत्ति से बहू को बेदखल कर दिया।
भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि प्रिया गुप्ता निवासी अर्मन नगर (सेंधवा) का विवाह इंदौर के अग्रवाल नगर आनंद बगीची के रहने वाले अंशुल गुप्ता से हुआ था। अंशुल की चंडीगढ़ में बीते साल मौत हो गई। प्रिया का आरोप है कि ससुर श्यामसुंदर गुप्ता और सास नीरू गुप्ता ने बेटे की मौत के बाद दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। वे धमकाने लगे कि बच्चों को भी ले जाएंगे। दोनों ने मिलकर एक फर्जी शपथपत्र बनवाया, जिसमें अंशुल को अविवाहित बताते हुए उसके बैंक खाते के रुपए, प्लाट, बीमा पॉलिसियां, एफडी, फंड और दहेज का सामान हड़़प लिया। पुलिस ने प्रिया को उसके हक से बेदखल करने वाले सास-ससुर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved