
घर से लंबा सफर तय कर निकली थी आत्महत्या के लिए
इंदौर। एक महिला ने जान देने के लिए घर से लंबा सफर तय किया और रेलवे पटरी पर जाकर सो गई। उस पर से ट्रेन का इंजन और डिब्बे भी निकल गए, लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई। हालांकि ट्रेन से महिला का अंगूठा कट गया और अन्य जगह चोटें आई हैं।
शबाना बी पति रफीक निवासी बियाबानी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बाणगंगा मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शबाना मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसके 6 बच्चे भी हैं। कल सुबह वह घर से निकली और मालगंज चौराहे से सिटी वैन में सवार होकर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद वह रतलाम डेमू ट्रेन पर बैठी और लक्ष्मीबाई स्टेशन उतरी। यहां रेलवे पटरी पर सो गई। उस पटरी पर से इंटरसिटी गुजरी तो लोगों ने शोर मचाया कि महिला ट्रेन से कट गई। ट्रेन को रोका जाता, तब तक उसका इंजन और कुछ डिब्बे महिला पर से गुजर गए। बाद में ट्रेन रोककर महिला को बाहर निकाला तो वह जिंदा थी। केवल उसका अंगूठा कटा और शरीर पर कुछ खरोचें आईं। उसे तत्काल इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मानसिक चिकित्सालय पहुंचाया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved