मुंबई। बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ( Sridevi ) की बेटी जाह्नवी कपूर ( janhvi kapoor ) 24 साल की हो चुकी हैं। जाह्नवी ने साल 2018 ‘धड़क’ से अपना कॅरियर शुरू किया था। जिसके बाद से वह कई लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। जान्हवी कपूर ने जब से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने एक बात का और खुलासा किया कि उनकी मां श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि वह फिल्मों में आएं। बता दें कि जान्हवी कपूर ने 6 मार्च को 24वां जन्मदिन मनाया है।
जहां श्रीदेवी बेटी को डॉक्टर के रूप में देखना चाहती थीं। वहीं जाह्नवी खुद को बॉलीवुड के लिए तैयार कर रही थीं। साल 2018 में जाह्नवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ आई। लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए उनकी मां उनके साथ नहीं रहीं। बेटी की पहली फिल्म के रिलीज़ से पहले ही श्रीदेवी का देहांत हो गया था और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved