img-fluid

Patna: मां की दिल दहला देने वाली साजिश: बेटे का अपहरण कर पिता से फिरौती मांगने की थी ख्‍वाहिश

October 13, 2025

नई दिल्‍ली । पटना(Patna) में दानापुर (Danapur)के ताराचक गांव निवासी अंजू देवी(Anju Devi) ने मायके वालों की गरीबी दूर करने के लिए अपने बेटे का अपहरण(kidnapping of son) करवा दिया। बेटे को पटना सिटी स्थित मौसी के घर भेज कारोबारी पति के पास फोन करवा 21 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने उनकी साजिश नाकाम कर दी। घटना की शिकायत के छह घंटा के अंदर बच्चे को पटना सिटी इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में दानापुर पुलिस ने मां अंजू देवी,मौसी संजू देवी,मौसा पंकज कुमार, मामा रोविंस कुमार और उसके पड़ोसी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


  • दानापुर के ताराचक निवासी सुनील मेहता का आटा-चावल का कारोबार है। उनका 11 वर्षीय बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को उनका बेटा अचानक से लापता हो गया। पिता उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक अंजान नंबर से कारोबारी का फोन आया। फोन करने ने बच्चे के अपहरण की बात बता 21 लाख रुपये फिरौती की मांग की। इस घटना से सुनील मेहता सकते में आ गए।

    बाद में उन्होंने बच्चे के अपहरण और 21 लाख रुपए की फिरौती मांगने की शिकायत दानापुर थाने में की। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी के नेतृत्व में थानेदार प्रशांत भारद्वाज की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामला संदिग्ध दिखा।

    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मौसी ने अपहरण के झूठे मामले का खुलासा कर दिया। पूछताछ में पता चला कि मां अंजू देवी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति से रुपये झटकने के लिए बच्चे की अपहरण का षडयंत्र रचा था।

    फिरौती संबंधी काल मौसी संजू देवी के मोबाइल में नया सिम लगाकर मामा के मालसलामी निवासी पड़ोसी अनिल कुमार ने की थी। मामा रेविंस कुमार बच्चो को ट्यूशन पढ़ाता है। मौसी का परिवार और ननिहाल वाले छोटा-मोटा काम करते हैं। अंजू देवी को विश्वास था कि बेटे के अपहरण की बात सुनते ही कारोबारी पति रुपये दे देंगे। बाद में वह फिरौती में मिली रकम आर्थिक सहायता के रूप में मायके वालों के बीच बांट देगी।

    जांच में सहयोग नहीं करने पर महिला शक के घेरे में आई

    अंजू देवी जांच में पुलिस की मदद नहीं कर रही थी। जिससे पुलिस को शक हुआ। जांच में फोन करने वाले की लोकेशन पटना सिटी में मिली। जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कर आलमगंज निवासी मौसी संजू देवी के घर से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

    Share:

  • पाकिस्‍तान को तालिबान ने दी फिर चेतावनी, कहा- शांति की कोशिशें सफल नहीं हुईं तो अन्य विकल्प भी हैं

    Mon Oct 13 , 2025
    नई दिल्‍ली । भारत (India) दौरे पर पहली बार आए तालिबान (Taliban) शासित अफगानिस्तान (Afghanistan) के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी (Foreign Minister Amir Khan Muttaqi) ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के साथ अपने संघर्ष का अफगानिस्तान शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि लेकिन यदि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved