img-fluid

‘सर्कस’ का मोशन पोस्टर जारी, मजेदार अंदाज में नजर आये फिल्म के अहम किरदार

November 26, 2022

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) का मोशन पोस्टर मेकर्स (motion poster makers) ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। पोस्टर में फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है। पोस्टर (Poster) को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।



पोस्टर में रणवीर सिंह ,जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, (Ranveer Singh, Jacqueline Fernandez, Pooja Hegde in the poster) वरुण शर्मा,जॉनी लीवर, मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, संजय मिश्रा,सिद्धार्थ जादव समेत फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है।सबके हाव भाव देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे ।

सर्कस एक पारिवारिक फिल्म होगी। रणवीर सिंह का इसमें डबल रोल रहने वाला है। फिल्म शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर’ से प्रेरित है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘सर्कस’ को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat Nov 26 , 2022
    26 नवंबर 2022 1. हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़े थी, राजाजी के बाग में, दोशाला ओढ़े खड़ी थी? उत्तर…….भुट्टा 2. बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूं, ना हंसता हूं, ना रोता हूं, घर की रखवाली करता हूं? उत्तर…….ताला 3. काला रंग मेरी है शान, सबको मैं देता हूं ज्ञान। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved