img-fluid

MP: वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप… दिग्वजिय सिंह बोले- हेरफेर का दूसरा नाम ही भाजपा

June 08, 2025

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Opposition Leader in Lok Sabha) व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra assembly elections) लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था और यह मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी दोहराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी हार रही होगी। एक तरफ राहुल गांधी ने यह आरोप लगाया, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister ) और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए गांधी के आरोपों को सच साबित करने की कोशिश की। दिग्विजय सिंह ने एक अन्य यूजर की पोस्ट को शेयर किया जिसमें सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राघौगढ़ में अचानक 40 हजार वोटर बढ़ने की बात बताते हुए धांधली का आरोप लगाया था। इसी पोस्ट को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा को हेरफेर का दूसरा नाम बताया।


दरअसल दिग्विजय सिंह ने जो पोस्ट शेयर की उसमें राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के साल 2018 और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की तुलना की गई है, और बताया गया है कि किस तरह इन पांच सालों के दौरान विधानसभा क्षेत्र में 40 हजार नए वोटर बढ़ गए, और सभी ने भाजपा को वोट दिया। जिसकी वजह से साल 2018 में कांग्रेस उम्मीदवार जयवर्धन सिंह की जीत का अंतर जहां करीब साढ़े छियालीस हजार था, वह 2023 के चुनावों में घटकर महज 4505 ही रह गया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अंशुमान सेल नेहरू नाम के यूजर ने लिखा, ‘मध्य प्रदेश के राघौगढ़ जैसे ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में 5 वर्षों में 40 हजार नए मतदाता जुड़े जो कि बिल्कुल अप्राकृतिक है। सबसे क्रूर बात यह है कि इन सभी 40 हजार नए मतदाताओं के वोट भाजपा को गए, जिसकी वजह से 2018 में उसके वोटरों की संख्या जो कि 51000 थी, साल 2023 में अचानक से बढ़कर 91000 हो गई। राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है।’

उधर अंशुमान नाम के यूजर की इसी पोस्ट को अपनी वॉल पर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, “हेरफेर का दूसरा नाम ही भाजपा है” मुझे नहीं पता कि ये मतदाता कहां से आए हैं। मैं इस निर्वाचन क्षेत्र को अंदर से जानता हूं। जय सिया राम, राघौ जी महाराज की जय।’

यूजर ने जो बताया उसके मुताबिक भाजपा के वोटों में 5 साल में इस तरह बढ़ोतरी हुई
2018 विधानसभा चुनाव रिजल्ट
विधानसभा सीट- राघौगढ़ (मप्र)
कांग्रेस को मिले मत- 98,268
भाजपा को मिले मत- 51,571
जीत का अंतर- 46,697

2023 विधानसभा चुनाव रिजल्ट
विधानसभा सीट- राघौगढ़ (मप्र)
कांग्रेस को मिले मत- 95,738
भाजपा को मिले मत- 91,233
जीत का अंतर- 4505

इन दोनों चुनाव के बीच राघौगढ़ में मतदाताओं की संख्या 40 हजार बढ़ गई, साथ ही भाजपा को मिले वोटों की संख्या भी आश्चर्यजनक रूप से 39,662 बढ़ गई। दिग्विजय सिंह ने भी अपने नेता राहुल गांधी की तरह इसी मुद्दे को उठाते हुए भारतीय जनता पर निशाना साधा।

Share:

  • कर्नाटक: अवैध संबंध का पता चलने पर पति ने किया पत्नी का मर्डर, कटे सिर के साथ पुलिस के सामने किया सरेंडर

    Sun Jun 8 , 2025
    बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bangalore) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सूर्यनगर पुलिस थाने में एक शख्स अपनी पत्नी (wife) के कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा और आत्मसमर्पण किया. आरोपी का नाम शंकर और उम्र 28 साल है. आरोपी ने अपनी पत्नी को अपने किराये के घर में एक अन्य पुरुष के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved