img-fluid

MP: बीजेपी पार्षद का बेटा नाबालिग को कर रहा था परेशान, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पॉक्सो में मामला दर्ज

February 18, 2026

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर जिले (Burhanpur district) के शाहपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। हर बार की तरह इस बार भी मुस्लिम युवक नाबालिग से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 महीने से परेशान कर रहा था।

इतना ही नहीं वह इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बना रहा था। युवती की शिकायत पर आरोपी बीजेपी पार्षद शेख शाकिर के बेटे शेख अरशद पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट सहित एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।


  • इस्लाम कबूल करने पर बना रहा था दबाव
    थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी शेख अरशद द्वारा नाबालिग लड़की पर इस्लाम कबूल करने पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी करीब 8 महीने से इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर नाबालिग को प्रताड़ित कर रहा था, नाबालिग के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

    हिंदू संगठन ने दी चेतावनी
    मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हिंदू संगठन आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है अन्यथा की स्थिति में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।

    Share:

  • T20 World Cup: भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, नीदरलैंड को 17 रन से हराया

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved