img-fluid

MP के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल

May 25, 2025

मंदसौर। मंदसौर (Mandsaur) के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नेता मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad) को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे और संबंध बना रहे थे।

मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल संबंध बनाता दिखाई दिया था। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी में सब रिकॉर्ड हो गया था, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि आरोपी शख्स एक नेता है और उसका नाम मनोहर लाल धाकड़ है।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे के किनारे एक कार रुकी हुई है। उसमें से एक महिला और पुरुष बाहर निकले और आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। शुरुआत में दावा किया गया कि नेता भाजपा से जुड़ा हुआ है लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि वह पार्टी के नेता नहीं है, हो सकता है कि उन्होंने ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ली हो।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। वे मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस बात की पुष्टि भी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की है। पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें), धारा 283 (सार्वजनिक मार्ग में बाधा पहुंचाना) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।”

Share:

  • ये नहीं कह रहा कि अगले सीजन...IPL से संन्यास को लेकर MS धोनी ने स्पष्ट किया रुख

    Sun May 25 , 2025
    नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी विकेटकीपकर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबले के बाद इस टूर्नामेंट से अपने संन्यास को लेकर रुख स्पष्ट किया है। धोनी स्पष्ट रूप से कहा कि वह थोड़ा समय लेंगे और अगले कुछ महीने बाद यह फैसला लेंगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved