img-fluid

MP Board 12th Exam: परीक्षा और रिजल्‍ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

May 28, 2021

भोपाल। बोर्ड परीक्षा (Board Exam) देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. 12वीं की परीक्षा(12th Exam) पर जून के पहले सप्ताह में फैसला हो सकता है. छात्रों को तैयारी का मौका देने के लिए परीक्षा की घोषणा शुरू होने से 20 दिन पहले की जाएगी. 15 दिनों के भीतर संपन्न होंगी. परीक्षाएं करानें और रिजल्ट घोषित करने में करीब 80 दिन लगेंगे. यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री(Madhya Pradesh School Education Minister) इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने दी है.
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि परीक्षा हालात सामान्य होने पर ही आयोजित की जाएगी. फिलहाल मध्य प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) लागू है. इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फिर परीक्षा (MP Board 12th Exam 2021) पर कोई निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संभवत परीक्षा आयोजित कराने पर चर्चा पांच जून के बाद हो.


  • पुराने पैटर्न पर होगी परीक्षा
    शिक्षा मंत्री परमार ने ऑनलाइन परीक्षा कराने के सवाल पर कहा कि यह संभव नहीं है. उन्होंने इसके लिए संसाधनों की कमी का हवाला दिया. ऐसे में चर्चा है कि 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह में लिए जाने का फैसला हो सकता है. परिस्थितियां अनुकूल होने पर पुराने पैटर्न के अनुसार ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी.

    छप चुके हैं प्रश्न पत्र
    स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि राज्य बोर्ड्स की परीक्षाओं का फैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ा है. एमपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा (MP Board 12th Exam 2021) के प्रश्न पत्र पहले ही छप चुके हैं. लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण परीक्षा ही स्थगित करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. उसके बाद ही परीक्षा कराने पर फैसला लिया जाएगा.

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में देर रात केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बचाव में जुटी वायुसेना

    Fri May 28 , 2021
    श्रीनगर । जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उधमपुर (Udhampur) में बीती देर रात एक केमिकल फैक्ट्री (Chemical factory) में भीषण आग (fire) लग गई। आग लगने के बाद भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) बुलाया गया। घटना स्थल पर राहत और बचाव के लिए अग्निशमन अभियान जारी है। इंडियन एयरफोर्स वारंट ऑफिसर दलबीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved