भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा एक सूची में ही अपने सभी 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है, जबकि कांग्रेस ने तीन सूचियों में 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये थे। अब कांग्रेस द्वारा गुरुवार देर शाम एक शेष बची सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। यहां से पार्टी ने रामचन्द्र दांगी को उम्मीदवार बनाया है।इससे पहले कांग्रेस ने 11 सितम्बर को अपनी पहली सूची में जारी की थी, जिसमें 15 उम्मीदवार के नाम घोषित किये थे। इसके बाद दूसरी सूची में 9 और तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी, लेकिन इनमें बदनावर सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार बदला था। गुरुवार देर शाम शेष बची ब्यावरा सीट पर भी उम्मीदवार का नाम घोषित कर दी गई है। कांग्रेस ने ट्वीट कर उसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने रामचन्द्र दांगी को ब्यावरा से उम्मीदवार बनाया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved