
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) शनिवार, 04 मार्च को रीवा जिले के मऊगंज से मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना 2.0 (Chief Minister Jan-Kalyan Sambal Yojana 2.0) और मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता (605 crore ex-gratia assistance) का वितरण करेंगे। प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवार को अनुग्रह सहायता की राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। साथ ही अन्य योजना के हितग्राहियों को भी लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार शाम को अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा रीवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार किया। उन्होंने कहा कि मऊगंज में विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। कार्यक्रम गरिमामय हो। प्रदेश के अन्य निकाय भी कार्यक्रम के प्रसारण से जोड़े जाएँ।
रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि 704 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी होगा। जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी कार्यक्रम के प्रति उत्साहित हैं। स्वतंत्रता के बाद पहली बार जन-कल्याण की दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण कार्यक्रम मऊगंज में होने जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved