
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को स्वामी अवधेशानंद जी के साथ हरिद्वार में स्थित सन्यासी आश्रम घाट कनखल पर मां गंगा की आरती कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री चौहान ने लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में स्वामी अवधेशानंद जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी अवधेशानंद जी को सांची स्तूप की प्रतिकृति और आदि शंकराचार्य की तस्वीर भेंट की। (एजेंसी, हि.स.)

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved