img-fluid

MP: ग्वालियर में कंपनी मैनेजर की घिनौनी करतूत… कपड़े देने के बहाने घर बुलाकर महिला से किया रेप

November 03, 2025

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक कंपनी मैनेजर (Company Manager) की घिनौनी करतूत सामने आई है। उसने एक जानने वाली महिला (Woman) को कपड़े देने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में घी कंपनी के मैनेजर पर एक महिला से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी ने महिला को पुराने कपड़े देने के बहाने घर बुलाया था। कपड़े देने के बाद उसने कपड़े पहनकर चेक करने को कहा। जब महिला कमरे में कपड़े बदल रही थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और दरवाजा बंद कर उसके साथ रेप किया।


घटना डीडी नगर कुशवाह मार्केट के पास की है। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। सदमे में पहुंची महिला ने घर जाकर पति और सास को पूरी बात बताई। इसके बाद रविवार को वह महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ रेप और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के जनकगंज दानाओली निवासी 20 साल की महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूर है। करीब एक साल से वह डीडी नगर कुशवाह मार्केट निवासी मुक्तिकांत राय को जानती है। मुक्तिकांत एक घी बनाने वाली कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला के अनुसार एक साल पहले उसके पति ने मुक्तिकांत के यहां काम किया था, तभी दोनों की पहचान हुई थी। कुछ महीने पहले मुक्तिकांत ने उनके घर राशन भी भिजवाया था।

महिला ने बताया कि वह उसे मददगार मानती थी और उसकी काफी इज्जत करती थी। मुक्तिकांत ने फोन कर महिला को पुराने कपड़े देने के बहाने अपने घर बुलाया। शाम करीब 7:30 बजे महिला वहां पहुंची तो मुक्तिकांत ने कुछ कपड़े दिए, जिनमें साड़ियां भी थीं। जब महिला कपड़े लेकर जाने लगी तो उसने कहा कि कपड़े पहनकर देख लो।

जब महिला मैनेजर के घर के कमरे में कपड़े पहनकर चेक कर रही थी तभी आरोपी कमरे में आ गया। उसने दरवाजे की कुंडी लगाकर महिला के विरोध के बावजूद उसके साथ रेप किया। महिला ने उससे कहा कि वह उसकी बहुत इज्जत करती है, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद उसे धमकाया भी कि यदि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा।

घटना के बाद से पीड़िता काफी घबरा गई थी। हिम्मत कर रविवार सुबह यह बात अपने पति व सास को बताई। इसके बाद वह महाराजपुरा थाना पहुंचे और आरोपी मुक्तिकांत राय के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share:

  • ट्रंप के टैरिफ से भारत के निर्यात में भारी गिरावट, दवा और ऑटो पर सबसे ज्यादा असर

    Mon Nov 3 , 2025
    नई दिल्‍ली । अमेरिका (America) की तरफ से शुरू किए गए भारत (India) के खिलाफ टैरिफ वॉर (Tariff War) का असर साफ नजर आने लगा है। आंकड़े बता रहे हैं कि भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले या एक्सपोर्ट (Export) किए जाने वाले सामान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रूसी तेल की खरीद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved