img-fluid

MP: कंप्यूटर बाबा का गौरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना, बोले- यहां गायों की हालत कुत्तों से भी बदतर

September 24, 2025

इंदौर। ‘कम्प्यूटर बाबा’ (‘Computer Baba’) के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार्मिक नेता नामदेव दास त्यागी (Namdev Das Tyagi) ने मंगलवार को गौरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया और दावा किया कि राज्य में गायों की हालत कुत्तों से भी बदतर हो गई है। इंदौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कंप्यूटर बाबा ने कहा कि यह स्थिति बड़ी विडम्बनापूर्ण है कि ‘कुत्ते तो सड़क से (लोगों के घरों के) बेडरूम तक पहुंच गए हैं, पर गौमाता आंगन से सड़क पर आ गई और राज्य सरकार मूकदर्शक बन कर बैठी है।’ इसी दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में ‘गौ माता’ की स्थिति कुत्तों से भी बदतर हो गई है।


त्यागी ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकारी अनदेखी के कारण गायें सड़कों पर तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध किया कि उन्हें गौरक्षा के मुद्दे पर संतों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा का समय देना चाहिए। कंप्यूटर बाबा ने बताया कि संत समुदाय अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक ‘गौ माता न्याय यात्रा’ निकालेगा और हजारों गायों के साथ नर्मदापुरम से भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेगा।

बता दें कि वैष्णव संप्रदाय (अपने इष्ट देव के रूप में भगवान विष्णु को पूजने वाले हिंदू मतावलम्बी) से ताल्लुक रखने वाले कंप्यूटर बाबा का असली नाम नामदेव दास त्यागी है। उन्हें प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की पिछली सरकारों ने अलग-अलग निकायों में शामिल करते हुए राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजा था।

ये निकाय नर्मदा, क्षिप्रा और मन्दाकिनी सरीखी नदियों की हिफाजत के साथ ही जल संरक्षण तथा स्वच्छता के विषयों पर जन जागरुकता फैलाने के लिए गठित किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के दल ने इंदौर शहर से सटे जम्बूर्डी हप्सी गांव में सरकारी जमीन पर बने कंप्यूटर बाबा के आश्रम को अवैध बताकर आठ नवंबर 2020 को जमींदोज कर दिया था। इसके साथ ही, उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हालांकि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद कंप्यूटर बाबा को 19 नवंबर 2020 को जेल से रिहा कर दिया गया था।

Share:

  • मुस्लिम देशों को सबसे बड़े इस्लामिक देश ने दिखा दिया आईना, जानें क्या है मामला

    Wed Sep 24 , 2025
    नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की मीटिंग में दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी ( largest Islamic country) वाले देश ने इजरायल (Israel) पर काफी कुछ कहा है. संयुक्त राष्ट्र में सालाना जलसे के लिए जमा हुए विश्व के राष्ट्राध्यक्षों के सामने इंडोनेशिया (Indonesia) के राष्ट्रपति (President) प्रबोवो सुबिआंतो (Prabowo Subianto) ने इजरायल पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved