img-fluid

MP : मुशायरे में शेर सुनते ही भड़की भीड़, फेंके अंडे, मंच पर चढ़ शायर को पीटा

February 12, 2026

खरगोन. मध्य प्रदेश (MP) में खरगोन नगरपालिका (Khargone Municipality) की ओर से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे (mushaira) के दौरान शायर (poet) पर जानलेवा हमला हो गया. मंच पर अंडे फेंके गए और जमकर धक्का मुक्की हुई. आयोजकों ने भीड़ से निकालकर जैसे तैसे शायर को बचाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शहर के कोतवाली थाना इलाके के जमजम मार्केट में नगर पालिका खरगोन ने ऑल इंडिया मुशायरे का अयोजन किया था. इसी दौरान मंचासीन एक शायर अबु बकर जिया की एक शायरी पर अचानक भीड़ भड़क गई.


  • दरअसल, शायद अबुबकर ने शेर सुनाया, ”

    मस्जिद के सदर ने तो यूं सिक्का जमा लिया,
    माल-ए-हराम पाके बड़ा घर बना लिया…
    दिन-रात अपनी क्यों न करे वो शिकायतें,
    मुखबिर को हमने कौम का रहबर बना लिया.”

    इससे भड़की भीड़ ने पहले शायर पर अंडा फेंका गया. शायर शांति बनाए रखने की बात कहते रहे और अचानक भीड़ के कई लोग मंच पर चढ़ गए. देखते ही देखते ऑल इंडिया मुशायरा का मंच अखाड़ा बन गया. हमले के बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा.

    कोतवाली पुलिस के अनुसार, एक ही समुदाय के दोनों पक्षों यानी आयोजकों और प्रदर्शनकारियों की ओर से आवेदन दिया गया है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर हुड़दंगियों की पहचान कर रही है.

    Share:

  • राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?

    Thu Feb 12 , 2026
    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (MP Raghav Chadha) ने बुधवार को संसद (Parliament) में ‘राइट टू रिकॉल’ पर चर्चा कर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने कहा कि अगर चुने हुए नेता जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं करते हैं, तो वोटर्स को उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved