
धार: धार में कचरा संग्रहण केंद्र से 3 लोगों के शव बरामद किए है. बाढ़ की मिट्टी में महिला, पुरुष और एक युवक का शव दबा हुआ था. एक ही परिवार के होने की आशंका है. हालांकि अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. कचरा संग्रहण केंद्र चम्बल नदी किनारे शमशान के पास बना हुआ है. पूरी घटना घाटाबिल्लौद गांव की बताई जा रही है. शव मिलने के बाद घाटाबिल्लौद पुलिस जांच में जुट गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved