
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh of Madhya Pradesh) जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र (Suthalia police station area) में शुक्रवार को गाय के खेत में घुसने की बात पर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड (Shootout) में बदला गया। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ली ठाकुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के विवाद का है। सुठालिया थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि शुक्रवार सुबह पाड़ली ठाकुर गांव के भंवर सिंह राजपूत और जगदीश राजपूत के बीच खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जो देखते ही देखते गोलीकांड में तब्दील हो गया, जिसमें 70 वर्षीय जगदीश राजपूत ने अपने दो पुत्र देवेंद्र (38) और भूपेंद्र (40) के साथ मिलकर भंवर सिंह पर हमला कर दिया।
इस दौरान देवेंद्र और भूपेंद्र ने अपनी बंदूकों से गोलियां चलाना शुरू कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष के भंवर सिंह राजपूत (45), राजेन्द्र सिंह (40) और प्रभा कुंवर (40) घायल हो गईं। गोली लगने के बाद तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था। भंवर सिंह पिता मदन सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर राउंड अप कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved