img-fluid

MP Election: चुनाव प्रबंधन समिति के लिए CM शिवराज समेत 9 नाम तय

July 13, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (assembly elections) में चार माह का समय बचा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश (BJP state) में सक्रिय हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) की बैठक के बाद मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। चुनाव प्रबंधन समिति (election management committee) के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) समेत नौ नाम तय हो गए है।

मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव के साथ चुनाव प्रबंधन समिति की 9 सदस्यीय समिति की अहम भूमिका होगी। समिति अब मतदान तक महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी। अब 15 से 17 जुलाई के बीच होने वाली भाजपा की बैठक अहम होगी। इसमें भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव शामिल होगी। इस बैठक में प्रदेश में चुनाव के लिए कमेटियों की घोषणा की जाएगी।


चुनाव प्रबंधन समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल है। बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 11 जुलाई को भोपाल दौरे के बाद भाजपा सक्रिय हो गई है। शाह ने भोपाल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बाद से भाजपा के नेता मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गए है।

Share:

  • दिल्ली में लाल किला, इंडिया गेट, CM आवास हर जगह बाढ़ का पानी, खतरे के निशान से ऊपर यमुना का जलस्तर

    Thu Jul 13 , 2023
    नई दिल्ली: हरियाणा (Haryana) के हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage) से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर तेजी से बढ़ा रहा है. आपको बता दें कि पानी छोड़े जाने से दिल्ली के निचले इलाकों में भयानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. राजधानी में यमुना का जलस्तर (Yamuna’s […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved