img-fluid

MP: पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- बांग्लादेश की तरह भारत में भी जनता PM आवास में घुस जाएगी

August 07, 2024

इंदौर। इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) में हुए घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) की विवादित टिप्पणी से राजनीति गरमा गई है। वर्मा ने मंच से कहा कि बांग्लादेश में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई। शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। वर्मा ने कहा कि अब भारत (India) का नंबर है। मोदी सरकार (Modi Goverment) की गलत नीतियों के कारण अब एक दिन देश की जनता भी प्रधानमंत्री आवास (PM Residence) में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी।


भाजपा ने उनके इस बयान को भड़काने वाला बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है। मोदी सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों के कारण देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। देश की जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया। अब कांग्रेस नेता जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे है। सज्जन सिंह वर्मा की सोच बताती है कि उनकी सोच विकास विरोधी है। उनका दला लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने में असफल रहा,इसलिए अब वे देश की जनता को भड़काने का काम कर रहे है।

Share:

  • नेपाल के नुवाकोट में हेलीकॉप्टर क्रैश, चार लोगों के मारे जाने की खबर

    Wed Aug 7 , 2024
    काठमांडू। नेपाल के नुवाकोट स्थित शिवपुरी इलाके में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया गया है कि यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से उड़ा था और स्याफ्रूबेंसी जा रहा था। रास्ते में ही यह दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि, हादसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved