img-fluid

MP: भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची भोपाल, हुआ भव्य स्वागत

September 28, 2021

आज टीम होगी सम्मानित, प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेगी 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team ) सोमवार को भोपाल पहुंची। यहां भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का राजाभोज विमानतल पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।


  • देश में बेटियों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले शिवराज सिंह चौहान महिला हॉकी ओलम्पियनों को आज मंगलवार को मिंटो हॉल में दोपहर 2 बजे सम्मानित करेंगे। हॉकी दल की सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 लाख रुपये की राशि भी प्रदाय की जायेगी। टोक्यो-2020 ओलंपिक में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पाँच खिलाड़ियों सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने देश का प्रतिनिधित्व कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • MP: एक साल में एक लाख युवाओं की होगी सरकारी नौकरियों में भर्ती: सीएम शिवराज

    Tue Sep 28 , 2021
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि हमारे नौजवान बेटे-बेटियों के लिए हम योजना बना रहे हैं। यदि वे काम-धंधा और अपना व्यापार करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें एक लाख से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण की सुविधा मिलेगी और सरकार ब्याज पर सब्सिडी भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved