img-fluid

MP: सतना के पास कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी LTT भागलपुर एक्सप्रेस, 3 कोच पीछे छूटे

October 28, 2025

सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में चलती LTT भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन (LTT Bhagalpur Express Train) के दो हिस्सों में टूटने की खबर सामने आई है। ये हादसा सतना-मानिकपुर रेल खंड (Satna-Manikpur rail section) के बीच देर रात हुआ है। हादसे की वजह ट्रेन की कपलिंग टूटना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात 2.54 पर एलटीटी मुंबई से भागलपुर (12336) जा रही यात्री ट्रेन की 3 बोगियां अलग हो गई थी।


  • रेलवे अधिकारियों ने बताया, एस 1 कोच की कपलिंग टूटने से जनरल कोच एवं उससे जुड़ा गार्ड यान अलग हो गया। दुर्घटना के समय ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कासन पर चल रही थी। लिहाजा बड़ा हादसा होते होते बचा। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया, करीब 4 घंटे बाद एलटीटी भागलपुर एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया।

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कपलिंग टूटने से S-1 कोच, एक जनरल कोच और उससे लगा हुआ गार्ड यान ट्रेन से अलग हो गया था। जिस समय ये तीनों हिस्से ट्रेन से अलग हुए, उस समय गनीमत रही कि ट्रेन ज्यादा तेज रफ्तार में नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसलिए जान-माल का ज्यादा गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

    घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। एरिया मैनेजर नरेश सिंह,स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन, RPF, GRP और C&W (कोच एंड वैगन) तकनीकी स्टाफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। निरीक्षण में पाया गया कि S-1 कोच की कपलिंग जर्जर होकर टूट गई थी। इसके बाद प्रशासन ने S-1 कोच को ट्रेन से पूरी तरह अलग करने का निर्णय लिया। उसमें बैठे यात्रियों को सुरक्षित रूप से अन्य कोचों में शिफ्ट किया गया।

    इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन ने तकनीकी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में कपलिंग की तकनीकी खराबी को कारण बताया जा रहा है, हालांकि मेंटेनेंस में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सभी ट्रेनों की कपलिंग की विशेष जांच की जाएगी।ट्रेन की बोगियां अलग होते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री नींद से जागकर घबरा गए, लेकिन जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ गई। धीमी गति के कारण किसी प्रकार की चोट या जनहानि नहीं हुई।

    Share:

  • पूर्व अमेरिकी मंत्री रायमोंडो ने ट्रंप को फटकारा, भारत के साथ की गई ‘गलती’ को बताया गंभीर

    Tue Oct 28 , 2025
    नई दिल्‍ली । डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दूसरी बार वाइट हाउस (White House) में आने के कुछ समय बाद ही भारत और अमेरिका (India and America) के रिश्तों में तनाव आ रहा है। व्यापारिक समझौते को लेकर दोनों सरकारों के बीच में अभी भी वार्ता चल रही है। वहीं, दूसरी और रूस से तेल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved