img-fluid

MP : भोपाल में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

February 16, 2026

भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में रविवार  एक फर्नीचर गोदाम (furniture warehouse) और कारखाने में भीषण आग (Massive fire) लग गई. आग दोपहर करीब 4 बजे लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं.


  • सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. भोपाल नगर निगम के साथ भेल की फायर ब्रिगेड की टीम भी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है.

    आग जिस जगह लगी, उसके पास कई हॉस्टल और पीजी मौजूद हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया. कारखाने के सामने ही नगर निगम का मुख्यालय और आईएसबीटी भी स्थित है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और आग बुझाने का प्रयास जारी है.

    Share:

  • अरबपतियों की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, टॉप-10 में इस नए चेहरे ने बनाई जगह, जाने क्‍या हुआ बदलाव?

    Mon Feb 16 , 2026
    नई दिल्ली। वॉल स्ट्रीट से लेकर दुनिया भर के शेयर बाजारों में टेक स्टॉक्स में गिरावट का असर अरबपतियों (Billionaires) की दौलत और रैंकिंग पर साफ दिखा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की ताजा रिपोर्ट में लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस की संपत्ति में कमी आई है, जबकि टॉप-10 में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved