img-fluid

MP: नगर पालिका अध्यक्ष को हुई जेल, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप

February 18, 2026

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय (Vinod Malviya) को चांदामेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पालिका अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुलाहिजा कराकर नगर पालिका अध्यक्ष को छिंदवाडा कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की शिकायत
बता दें कि पिछले दिनों चांदामेटा थाना क्षेत्र की एक महिला ने नगर पालिका अध्यक्ष पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने, पति की नौकरी स्थाई करने का लालच देने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए थे। घर की बाउंड्रीवाल भी तोडने के आरोप लगाए गए थे।


  • दो थाने में दो मामले दर्ज
    इस मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद विनोद मालवीय को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासन के बाद उनके विरुद्ध दो मामले कायम किए गए। महिला की शिकायत पर बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण परासिया थाने में कायम किया गया था। चांदामेटा थाने में भी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। न्ययालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।

    Share:

  • करोड़ों किसानों का इंतजार होगा खत्म! जानें कब आएगी PM किसान योजना की किस्त

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों किसान एक बार फिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार (Central government) की इस महत्वाकांक्षी योजना (Ambitious plan) के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved