
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने विजयादशमी के अवसर पर शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री निवास परिसर में रावण के पुतले का दहन किया । प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह तथा सुपुत्र कुणाल सिंह भी उपस्थित थे।
पुतला दहन के बाद आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने रावण दहन के उपरांत उपस्थित सुरक्षा स्टाफ, अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरे की बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved