छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में 7 साल का बच्चा मृत पाया गया है। घटना खजुराहो (Khajuraho) स्थित ज्ञान गंगा स्कूल के हॉस्टल (Hostel of Gyan Ganga School) की है जहां कक्षा दूसरी के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बच्चे की पहचान सात साल के अनुराग के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना का पता उस वक्त चला जब सोमवार सुबह अनुराग के रूममेट ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं उठा। इसके स्कूल के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई जिन्होंने बमीठा पुलिस को मामले की सूचना दी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के शरीर पर कोई चोट नहीं थी लेकिन नीले निशान थे। ऐसे पुलिस ने जहर या कीड़े काटने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। अनुराग के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक महीने पहले ही हॉस्टल में रहने आया था। रविवार रात तक वह बिल्कुल ठीक था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे स्कूल की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई कि अनुराग बीमार है। जब तक वह वहां पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि उसे पहले कोई बीमारी नहीं थी।
रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल ऑपरेटर प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि स्कूल आधिकारिक तौर पर कोई हॉस्टल नहीं चलाता। केवल दूर-दराज से आने वाले बच्चों के लिए खाने और रहने का इंतजाम करते हैं। यहां लगभग 45 बच्चे रहते हैं। उन्होंने बताया कि लड़के रात में खेल रहे थे, लेकिन सुबह अनुराग मृत पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved