img-fluid

मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट जारी, कई जिलों में बढ़ी ठंड

December 03, 2020

भोपाल । मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी है।बीते 24 घंटों में राज्य की पचमढ़ी सबसे ठंडी रही। वहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं 11 स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के जिन स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, उनमें जबलपुर, मंडला, खजुराहो, नौगांव, रीवा, उमरिया, दतिया, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, रायसेन शरीक है।

वहीं भोपाल में 12।4, इंदौर में 11.7, जबलपुर में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा।

उमरिया और नौगांव में पारा पहुंचा 8 डिग्री तक
राज्य में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। होशंगाबाद, ग्वालियर एवं इंदौर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

तापमान 8 डिग्री सेल्सियस उमरिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के द्वारा जारी बयान के अनुसार भोपाल में दिसंबर के महीने से सर्दी महसूस होने लगती है। दिसंबर वर्ष का अधिकतम शुष्क महीना है। इस माह का सामान्य तापमान 15.9 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बिच एवं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस है।

Share:

  • मध्य प्रदेश के पैरा-स्वीमर सतेन्द्र हैं दिव्‍यांगों के लिए प्रेरणा पुंज

    Thu Dec 3 , 2020
    भोपाल । वह नाविक क्‍या जो तूफानों से नौका पार लगा न सके, सच्‍चे नाविक की तरह वह इंसान ही सफल है, जिसने अपने जीवन में सबसे बड़ी चुनौती शारीरिक अक्षमता को कभी अपने लिए बोझ नहीं बनने दिया बल्‍कि उसकी यही अक्षमता उसके लिए वरदान साबित हो रही है। मध्य प्रदेश के पैरा-स्वीमर दिव्‍यांग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved