
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में क्राइम ब्रांच (crime branch) ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (big sex racket busted) किया है. हैरानी की बात ये है कि ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जो थाने के सामने बने गेस्ट हाउस में ही चल रहा था. इस मामले में चार महिलाओं समेत गेस्ट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पड़ाव थाने के सामने पाठक गेस्ट हाउस में देह व्यापार होने की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी. सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए क्राइम ब्रांच ने सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी को गेस्ट हाउस में ग्राहक बनाकर भेजा जहां लड़की की मांग करने पर मैनेजर ने उसे कई लड़कियों की तस्वीर दिखाई. पूछने पर पता चला कि इसके लिए एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक कीमत वसूली जाती थी।
जैसे ही सबकुछ तय हुआ पुलिसकर्मी ने अपने अधिकारियों को इशारा कर दिया और गेस्ट हाउस में छापेमारी शुरू हो गई. देह व्यापार में लगे गेस्ट हाउस मैनेजर समेत चार लड़कियों को मौके से पकड़ा गया है. छापेमारी के बाद से होटल मालिक फरार है.
जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस का मालिक देह व्यापार से हुई कमाई का आधा हिस्सा खुद रखता था और बाकी हिस्सा लड़कियों और उनके दलालों को दे देता था. गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है’. फिलहाल गेस्ट हाउस के मैनेजर और पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ हो रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved