
छतरपुर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले से पुलिस (police) ने एक लुटेरी दुल्हन (robber bride) को गिरफ्तार किया है. महिला शादी करके लोगों को धोखा देती थी और शादी के दूसरे दिन सब चोरी कर भाग जाती थी. पुलिस की पूछताछ में महिला ने कई लोगों के साथ धोखा करने की बात स्वीकार की है.
पुलिस ने बताया कि महिला का असली नाम पूजा साकेत है. वह रीवा उलेही की रहने वाली है. पूजा ने सपना अहिरवार बनकर बमीठा के रहने वाले कालीचरण अहिरवार से शादी की थी. शादी के दूसरे दिन वह 80 हजार रुपए लेकर भाग गई थी. इसकी शिकायत कालीचरण ने थाने में दर्ज कराई थी।
इसके अलावा, प्रीति यादव बनकर विजयपाल यादव निवासी ढोड़न गांव से शादी की थी. गांव घने जंगल के बीच होने के कारण वह भाग नहीं सकी. इसी बीच उसके साथ भाई बनकर पहुंचे पप्पू कुशवाहा ने थाने में शिकायती आवेदन दिया. उसने बताया कि विजयपाल व उनके परिवार के लोग बहन को घर नहीं ले जाने दे रहे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सच सामने आ गया.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved