img-fluid

MP: मऊगंज में सुमित शर्मा हत्याकांड केस में BJP नेता समेत तीन गिरफ्तार, गरमाई सियासत

July 20, 2025

मऊगंज। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज जिले (Mauganj district) के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी सेंगरान गांव में हुए सुमित शर्मा (Sumit Sharma) हत्याकांड के करीब एक साल बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड में भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) रामपुर मंडल के उपाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी समेत दो अन्य को गिरफ्तार किया है। दुर्गेश त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। इसी वजह से 17 वर्षीय सुमित शर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस केस में भाजपा नेता की हत्या के बाद सूबे की सियासत भी गर्म हो गई है।


बताया जाता है कि 15 अगस्त 2024 की रात को सुमित शर्मा अपने मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करते हुए घर से बाहर निकला। परिजनों को लगा कि कुछ ही देर में वह वापस आ जाएगा, लेकिन जब काफी समय तक सुमित घर नहीं लौटा और उसके फोन पर कॉल की गई। इसका जवाब नहीं मिला। इसके बाद अगली ही सुबह 16 अगस्त को गांव से लगभग 300 मीटर दूर एक खेत में सुमित की लाश पाई गई। सुमित की लाश पर चाकू से किए गए कई गहरे घाव के निशान थे।

सुमित के हाथ-पैरों पर जलाए जाने के निशान भी पाए गए थे। नईगढ़ी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस को एक साल तक वारदात को अंजाम देने वालों का कोई सुराग नहीं मिला था। हालांकि पुलिस लगातार पूछताछ और जांच में जुटी रही। इस दौरान पुलिस को पता चला कि सुमित का गांव की किसी लड़की से करीबी रिश्ते थे। लड़की के परिजनों को यह सहन नहीं हुआ। इसी वजह से सुमित की हत्या की साजिश रची गई। गिरफ्तार आरोपियों दुर्गेश तिवारी, अर्पित त्रिपाठी और अनीत त्रिपाठी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए।

आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने ही 15 अगस्त की रात को सुमित को फोन कर अपने घर बुलाया। तीनों ने सुमित को कमरे में बुलाकर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या के बाद तीनों आरोपी सुमित की लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई। इससे आरोपी डर गए और लाश को खेत में फेंककर फरार हो गए। हाल ही में मिले इनपुट के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दुर्गेश त्रिपाठी, अर्पित त्रिपाठी और अमित त्रिपाठी की संलिप्तता उजागर हुई।

पुलिस ने दुर्गेश त्रिपाठी, अर्पित त्रिपाठी और अमित त्रिपाठी से कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सुमित का एक युवती से प्रेम संबंध था, जिससे नाराज होकर तीनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी दुर्गेश त्रिपाठी भाजपा युवा मोर्चा रामपुर मंडल का उपाध्यक्ष है। उसकी गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला तो भाजपा ने जवाब देते हुए कहा कि दोषी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Share:

  • फिल्म किंग के सेट पर शाहरुख खान को चोट लगने की खबर निकली झूठी?

    Sun Jul 20 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को लेकर खबर सामने आई थी कि फिल्म किंग (King) के सेट पर उन्हें गंभीर चोट (Serious injury) आई है। ऐसे में उन्हें अमेरिका इलाज (America treatment) के लिए जाना पड़ा। इस खबर ने फैंसको परेशान कर दिया। लेकिन अब इस चोट लगने की बात को झूठा बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved