भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) के कई जिलों में इस समय घने बादल छाए हुए हैं जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ भोपाल, होंशगाबाद और इंदौर सहित कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। यहां तक कि कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली (Thunderstorms and lightning) गिरने की भी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 17 और 18 मई को भी मौसम का मिजाज जस का तस बना रहेगा। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग (weather department) के अनुसार अरब साहर में बनने वाला ताउ ते तूफान आज यानि रविवार को गुजरात के तट पर टकरा सकता है। जिसके कारण अगले 72 घंटे मौसम में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 18-19 मई को मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved