img-fluid

MS Dhoni ने पहने इतने हजार के जूते, जानिए इनकी कीमत

February 18, 2021

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कहने के बाद भी अपने फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां तक कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बिटिया जीवा सिंह भी धोनी भी सोशल मीडिया स्टार हैं। क्रिकेट को अलविदा करने के बाद से उनके फैन्स उनकी एक झलक देखने के उतावला रहते हैं। वह सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनके बारे में उनके फैन्स को जरूर जानकारी देती रहती हैं। यही वजह है कि जब भी क्रिकेट की दुनिया में स्टाइल आइकन की बात होती है तो एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम जेहन में जरूर आता है। यहां तक कि महंगी बाइक्स से लेकर लंबे बाल, ये सब उनके फैंस को काफी पसंद हैं। गत दिवस माही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) पर अपनी पत्नी साक्षी रावत (Sakshi Rawat) के साथ नजर आए।



बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी रावत (Sakshi Rawat) फ्लाइट बोर्ड करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सिंपल आउटफिट में नजर आए, लेकिन उनके जूते चर्चा का विषय बन गए। वो बालमेन कंपनी के जूते (Balmain Sneakers) पहने हुए थे, जिसकी असल कीमत वैसे तो 60 हजार रुपये है, लेकिन भारत में आयात शुल्क और सीमा शुल्क मिलाकर इसकी प्राइस करीब 90 हजार रुपये होती है।

अगर माही की बात करें तो स्टाइल को टक्कर देते हुए साक्षी धोनी ने ब्लैक फ्लोइंग ड्रेस पहनी हुई है। ट्रैवलिंग के लिहाज से उन्होंने काफी कंफर्टेबल आउटफिट्स पहना हुआ है। साक्षी ने अपनी ड्रेस के साथ ब्लैक जैकेट कैरी की है। उनके हाथ में Christian Dior का बड़े साइज का टोट बैग (Tote Bag) है। एक्सेसरीज के नाम पर भी साक्षी ने हाथों में सिर्फ घड़ी पहनी हुई है। इस ट्रैवल लुक के साथ वे कंफर्टेबल बेज (Beige) फुटवियर में नजर आ रही हैं।

Share:

  • West Bengal: मंत्री जाकिर हुसैन पर Bomb से हमला हुआ, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    Thu Feb 18 , 2021
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल (West Bengal) श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन (minister Jakir Hossain) के ऊपर बम से हमला होने की खबर सामने आई है. इस हमले में हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हुसैन के वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने कुछ समय पहले कच्चे बम से हमला किया. जब वह कोलकाता (Kolkata) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved