खेल

एमएस धोनी की नेटवर्थ करीब 800 करोड़, बिजनेस में भी गाड़े झंडे

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। धोनी कई बिजनेस चलाते हैं और साथ ही कई वेंचर्स में उनकी हिस्सेदारी है। धोनी ने टेस्ट को अलविदा कह दिया था और वह एक साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे लेकिन इसके बावजूद वह कई ब्रांड्स के ब्रांड अंबेसडर बने हुए हैं। पिछले साल वह फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में पांचवें नंबर पर थे। 2018 में उनकी कमाई 101.77 करोड़ रुपये थी जो 2019 में बढ़कर 135.93 करोड़ पहुंच गई
कमाई के मामले में धोनी यह अन्य क्रिकेटर्स से कई मायनों में अलग हैं। GQ India के मुताबिक धोनी की नेटवर्थ करीब 750 से 800 करोड़ रुपये के करीब है।  जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा उनके पास और कहां से कमाई आती है। साल 2014 और 2015 में वो इकलौते भारतीय एथलीट थे, जिन्हें फोर्ब्स के टॉप 100 एथलीट में जगह मिली थी। इस दौरान उनकी रैंकिंग क्रमश: 22 और 23 रही थी। इस लिस्ट में उनकी सबसे सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 16वें पायदान की रही है।
एम एस धोनी से साल 2016 में अपैरल ब्रैंड ‘सेवेन’ के ब्रैंड अंबेसडर बनने का कहा गया था। इसके बाद उन्होंने इस ब्रैंड के फुटवियर कलेक्शन की ओनरशिप ही हासिल कर ली। इसे धोनी का मास्टरस्ट्रोक कहा जा सकता है। जब रांची में इसका पहला स्टोर खुला था तो धोनी में इंस्टाग्राम पर खुद इसकी तस्वीर साझा की थी।
धोनी टीम इंडिया से सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। विकेट के पीछे गजब की फुर्ती और रन चुराने में उनका कोई मुकाबला नहीं है। धोनी स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक जिम का भी मालिकाना हक रखते हैं। इस कंपनी के पास देशभर में 200 से ज्यादा जिम हैं।
धोनी ने कई अन्य खेलों में भी पैसा लगा रखा है। कभी फुटबॉल में गोलकीपर बनने का सपना देखने वाले धोनी इंडियन सुपरलीग टीम ‘Chennaiyin FC’ के मालिक हैं। साथ ही वह एक हॉकी टीम के भी मालिक हैं। यह टीम रांची की हॉकी क्लब रांची रेज के नाम से है। इसके अलावा गाड़ियों के शौकीन धोनी ने इसे अपने बिजनेस में शामिल भी किया है। उनके पास शानदार बाइक्स और कारों का एक शानदार बेड़ा है, लेकिन इसके अलावा धोनी सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में ‘माही रेसिंग टीम इंडिया’ के मालिक हैं। वो इस टीम को एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन के साथ पार्टनरशिप में मालिक हैं।
देश के सफलतम कप्तान धोनी की ब्रांड एंडॉर्समेंट्स में भी भारी मांग रही है। इससे उनकी भारी कमाई होती रही है। अपने करियर के शुरुआत से ही धोनी के पास कई एंडॉर्समेंट् हैं। फिलहाल, उनके पास पेप्सी, स्टार, गोडैडी, बोस, स्निकर्सस, वीडियोकॉन, बूस्ट, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, नेटमेड्स जैसी ब्रांड्स के साथ अनुबंध है।
होटल कारोबार के जरिए भी एमएस धोनी अच्छी खासी कमाई करते हैं। झारखंड में उनका एक पांच सितारा होटल है, जिसका नाम ‘होटल माही रेजिडेंसी’ है। यह धोनी का एकमात्र होटल है और इसकी कोई और ब्रांच नहीं है। धोनी की यह होटल रांची के धुर्वा इलाके में है।

Share:

Next Post

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1673 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 96049 हुई

Sun Aug 16 , 2020
गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम […]