बड़ी खबर

मुलायम सिंह और उनकी पत्नी साधना हुए कोरोना संक्रमित, मेदांता में भर्ती

गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व उनकी पत्नी साधना गुप्ता को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। बुधवार को उन्हें यहां मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया।

मुलायम सिंह यादव के बेटे एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेताजी की तबियत फिलहाल ठीक है। नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर उन्हें गुड़गांव के मेदांता में स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया गया। मुलायम सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। दोनों को ही यहां मेदांता में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

न्यूजीलैंड का इंग्लैंड के खिलाफ दोस्ताना मुकाबला रद्द

Thu Oct 15 , 2020
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने अगले महीने वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अपने दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच को रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंड ने यात्रा प्रतिबंध और कोरोनावायरस के चलते सभी खिलाडियों की अनुपलब्धता का हवाला दिया है। यह मैच 12 नवंबर को होने वाला था। न्यूजीलैंड फुटबॉल के सीईओ एंड्रयू प्रागनेल ने […]