img-fluid

मुलायम सिंह की हुई डायलिसिस, पोती की अपील-दादा की सलामती की दुआ करें

October 03, 2022

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह (Mulayam Singh) की हालत गंभीर है। वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती हैं। मेदांता अस्पताल के आईसीयू (ICU) में रविवार रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनकी डायलिसिस (dialysis) भी की गई है। उनकी पोती अदिति यादव ने उनकी तस्वीर जारी है। इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे दादा जी के अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से मंगलकामना करें।



  • मेदांता में रविवार रात 10 बजे से शुरू हुई डायलिसिस सोमवार सुबह तक चली। सिंह का इलाज डॉ. यतिन मेहता की टीम कर रही है। वह क्रिटिकल केयर यूनिट के निदेशक हैं। कई दिन से भर्ती मुलायम का इलाज अब तक कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद की टीम कर रही थी। हालांकि मेदांता ने यादव के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    समाजवादी पार्टी ने जरूर आधिकारिक बयान में कहा है कि उनकी हालत गंभीर है। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की गई है कि वे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के बाहर न जमा हों। एजेंसी/हिस

    Share:

  • अब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शेयर बाजार में हो सकेगी लिस्टिंग, सरकार ने जारी किए नए नियम

    Mon Oct 3 , 2022
    नई दिल्ली: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए सरकार ने मसौदा दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिन पर खरा उतरने वाले इस श्रेणी के बैंक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होकर वित्तीय संसाधन जुटा सकेंगे. इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के पास बीते तीन साल के दौरान कम-से-कम 300 करोड़ रुपये का नेटवर्थ चाहिए और इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved