
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sandhna Gupta) का शनिवार दोपहर निधन हो गया है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. वह फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित थीं. पति मुलायम सिंह भी आज कुछ देर पहले उन्हें देखने पहुंचे थे. साधना गुप्ता, बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved