img-fluid

मुंबई इंडियंस की जीत का फॉर्मूला: रोहित का तूफान और गेंदबाजों का मैजिक

March 30, 2026

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League)2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)ने कोलकाता नाइट राइडर्स Kolkata Knight Riders)को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 221 रन जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सूझबूझ भरे प्रदर्शन के दम पर मैच अपने नाम किया। खास बात यह रही कि 2012 के बाद यह पहला मौका है जब मुंबई ने अपने सीजन के पहले मैच में जीत हासिल की है।

रोहित शर्मा की तूफानी पारी बनी जीत की नींव

मुंबई की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रोहित शर्मा रहे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। रोहित ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 38 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और लक्ष्य को आसान बना दिया।

रिकेल्टन ने निभाया बेहतरीन साथ

रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे रयान रिकेल्टन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। रोहित के आउट होने के बाद भी रिकेल्टन ने पारी को संभाले रखा और 43 गेंदों में 81 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। उनकी पारी में 8 छक्के शामिल रहे।

बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी

केकेआर की पारी के दौरान एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 250 के पार पहुंच जाएगी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए रन गति पर लगाम लगाई। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 35 रन खर्च किए और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

शार्दुल ठाकुर का ‘गोल्डन आर्म’ कमाल

मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। जब केकेआर के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे, तब शार्दुल ने साझेदारी तोड़ी और 3 विकेट लेकर टीम को बड़ी बढ़त दिलाई। उन्होंने अपने स्पेल में 39 रन देकर केकेआर की कमर तोड़ दी।

  • सही रणनीति और पॉजिटिव इंटेंट

    मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने पिच को बेहतर तरीके से समझा और शुरुआत से ही पॉजिटिव इंटेंट दिखाया। टीम को यह भरोसा था कि 221 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यही आत्मविश्वास मैदान पर भी नजर आया और हर बल्लेबाज ने जिम्मेदारी के साथ शॉट्स खेले।

    Share:

  • इंदौर: विजय नगर क्षेत्र में कार में आग लगाने वाला पकड़ाया

    Mon Mar 30 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में पिछले दिनों विजय नगर थाना क्षेत्र (Vijay Nagar Police Station Area) में कार (Car) में आग (Fire) की घटना सामने आयी थी. पुलिस ने इस मामले में कार मालिक की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज किया था. जाँच के दौरान सामने आया की एक महिला (Women) द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved