img-fluid

नगर निगम का संपत्ति कर वसूली का आंकड़ा 55 करोड़ पार

April 01, 2026

  • 79892 संपत्तियों से कर की वसूली-अभी भी 59000 से अधिक संपत्तियों से कर बकाया

उज्जैन। नगर निगम के इतिहास में पहली बार नगर निगम ने संपत्ति कर का आंकड़ा 55 करोड़ पार कर लिया है। पिछले साल से 10 करोड़ से अधिक है और यह अब तक की सबसे बड़ी वसूली का रिकॉर्ड भी है।
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं उनकी पूरी संपत्ति कर विभाग की टीम पिछले कई दिनों से संपत्ति कर वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, इसके लिए लोक अदालत एवं अन्य माध्यमों से बड़ी वसूली हुई। कल एक ही दिन में लगभग 3.5 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली हुई है। नगर निगम का संपत्ति कर का आंकड़ा 55 करोड़ 34 लाख 6366 पर पहुँच गया।


  • पिछले साल 45 करोड़ रुपए हुए थे, इससे 10 करोड़ 34 लाख रुपए अधिक की वसूली इस वर्ष में हुई है। नगर निगम में वर्तमान में 1 लाख 39 हजार 452 संपत्तियाँ दर्ज हैं, इनमें से 79892 संपत्ति अर्थात 60 प्रतिशत संपत्ति से कर की वसूली हुई है। अभी भी 59500 संपत्तियों ऐसी है जिन पर अभी भी कर बकाया है। शत-प्रतिशत वसूली के लिए अभी भी 80 करोड़ रुपए का संपत्ति कर शहर में बाकी है। इस बार निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं संपत्ति कर विभाग के प्रभारी उपायुक्त योगेंद्र पटेल एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम ने पूरे वर्ष भर मेहनत की और कल भी रात 12 बजे तक पूरी टीम सभी जोन कार्यालय पर लगी रही। इसका परिणाम यह निकला कि एक ही दिन में 3.5 से 4 करोड़ रुपए के आसपास की राशि संपत्ति कर में वसूली जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पूरे दिन निगम आयुक्त और उपायुक्त जहाँ पर संपत्ति कर की वसूली हो रही थी उन स्थानों का निरीक्षण कर रहे थे और लगातार कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी कर रहे थे।

    Share:

  • GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, मार्च में ₹2 लाख करोड़ से अधिक हुआ जमा

    Wed Apr 1 , 2026
    नई दिल्ली। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में जीएसटी (GST) कलेक्शन में 8.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इस वृद्धि में घरेलू बिक्री और आयात से हुई टैक्स वसूली का अहम योगदान रहा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, मार्च 2025 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved